भारत

अंक ज्योतिष, 11 मार्च 2022

Nilmani Pal
11 March 2022 12:34 AM GMT
अंक ज्योतिष, 11 मार्च 2022
x

1: मूलांक 1 वालों को आज अपने फैसलों के कारण कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती है। फिलहाल, अपने काम को लेकर जल्दबाजी न करें धीरे-धीरे ही आगे बढ़े। आज आप अपनी फैमली को लेकर थोड़ा ज्यादा सोच विचार में होंगे। हालांकि, आज आपको कुछ नए लाभ भी मिल सकते हैं।

2: मूलांक 2 वाले आज अपने मन को शांत और एकाग्र रखना है। अपने बारे में बहुत अधिक सोच विचार न करें इससे आपको कोई फायदा नहीं होगा। आज आप किसी नए काम के लिए जा रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।

3: मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आज आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। छात्रों को मनचाहे परिणाम पाने के लिए थोड़ी मेहनत अधिक करने की जरूरत है। तभी उन्हें परीक्षा में सफलता मिलेगी।

4: मूलांक 4 वालों के आज काम बन सकते हैं लेकिन उसके लिए आपको बाहरी लोगों से संपर्क करना होगा। कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। नौकरी वर्ग के लोगों को आज अपने अधिकारियों से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है कि आज आपके मन के अनुसार ज्यादा काम न बन पाए इससे आप परेशान भी हो सकते हैं।

5: मूलांक 5 वालों के कामों में आज रुकावट आ सकती है। आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की ओर से अधिक रोक टोक के चलते आप अपने अनुसार काम नहीं कर पाएंगे। हालांकि, आज का दिन वैवाहिक संबंधों के लिए खास रहने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बीताएंगे।

6: मूलांक 6 वाले आज खुद को धार्मिक रूप से अधिक मजबूत महसूस करेंगे। नौकरी में चले आ रहे उतार चढ़ाव के कारण आज आप परेशान हो सकते हैं। आज आपको शाम के समय अपने दोस्तों के साथ मिलने का मौका भी मिल सकता है।

7: मूलांक 7 वाले लोग आज अधिक व्यस्त रहने वाले हैं। आज आप कामकाज को लेकर कुछ जरूरी मीटिंग कर सकते हैं। नौकरी पेशावर लोग आज बॉस को अपने नए काम से भी अवगत करा सकते हैं। कार्यस्थल पर खुद पर बहुत अधिक दबाव न बनने दें। आपको सलाह है कि आज अपने गुस्से पर काबू रखें और अपने काम को लेकर शांत रहें।

8: मूलांक 8 वाले लोगों को आज पारिवारिक स्तर पर कुछ परेशानी उठानी पड़ सकती है। आज आप काम में अधिक मुनाफा कमाने की होड़ में रहेंगे। आज खुद पर थोड़ा कंट्रोल रखें और अपने शब्दों को सोच समझकर चुने, किसी के साथ ज्यादा बातचीत बहस का रूप भी ले सकती है।

9: मूलांक 9 वालों को आज बेहतर लाभ पाने का अवसर मिलेगा इसलिए अपनी तैयारी को बना कर रखें। कुछ मन की चीजें पूरी हो सकती हैं। आज आप अपने बहन भाइयों के साथ कुछ मस्ती भरे पल बीताएंगे।

Next Story