भारत

अंक ज्योतिष, 11 जून 2022

Nilmani Pal
11 Jun 2022 12:43 AM GMT
अंक ज्योतिष, 11 जून 2022
x

मूलांक 1

जन्मतारीख की गणना के आधार पर आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए सामान्य से निम्न रहने की उम्मीद है। आज आपके काम अपेक्षा के हिसाब से कम ही पूरे होंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने में अड़चन पैदा होंगी। आज अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें वरना आप सुलझे हुए मसलों को भी उलझा देंगे। आपके लिए सलाह है कि आज कोई भी अनावश्यक विवाद मोल न लें।

मूलांक 2

जन्मतारीख के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 2 है आज क दिन उनके लिए उतार चढ़ाव वाला रह सकता है। कहीं भी धन निवेश करने से पैसा फंस सकता है। इसलिए सोच समझकर ही निवेश करें। मन में दिन भर मासूमियत बनी रहेगी। आप अनाव्यशक स्थानो पर पैसे का निवेश कर देंगे जिससे बाद में भरपाई के समय समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

मूलांक 3

जिन लोगों का मूलांक तीन है आज का दिन उन सभी के लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपका धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। और उनसे लाभ भी मिलेगा। आज आप जो भी बात बोलेंगे वह सभी को आकर्षित करेगी। चाहे घर हो या कार्यस्थल बस वाणी को सौम्य ही रखें।

मूलांक 4

जिन लोगों का मूलांक 4 है आज भाग्य उनका साथ नहीं देता दिखाई दे रहा है। कुछ मानसिक उलझन अत्यधिक परेशान कर सकती है। कोई शारीरिक कष्ट भी दिनभर परेशान रखेगा। आप अपने भीतर ही कुछ उलझनों में फंसे रहेंगे। आज आपके पैरों में कोई समस्या हो सकती है।

मूलांक 5

जन्मतारीख के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 5 है आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। बहन या बेटी की सेहत परेशानी का कारण बन सकती है। आपके बनते काम आज बिगड़ते सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि व्यापार में फिलहाल कोई भी नया निवेश करने से बचें।

मूलांक 6

जन्मतारीख के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 6 है आज वह किसी महिला के कारण घर में अशांति महसूस कर सकते हैं। आप का धन असज कहीं फंस सकता है। सोच समझकर ही निवेश करें। आपके जीवनसाथी को कोई आपकी हठ परेशान कर सकती है तो अनिवार्य है की आप इस समय उचित व्यवहार करें।

मूलांक 8

जिन लोगों का मूलांक 8 है आज उन लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें क्योंकि, आज आपको कोई वायरल इंफेक्शन होने की संभावनाएं हैं। आज आर्थिक मोर्चे पर भी आप परेशानी महसूस कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि अपने पैरों का खास ख्याल रखें।

मलूांक 7

जन्मतारीख की गणना के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 7 है आज वह लोग अपनी हठ के कारण जो चाहे वह उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आज आपको पैरों का दर्द परेशान कर सकता है। आपके जीवनसाथी की अचानक तबीयत भी खराब हो सकती है। अगर आज अचानक आपकी गाड़ी का टायर पंचर या खराब हो जाता है तो उसे आज ठीक न कराएं उसे फिलहाल कल के लिए टाल दें।

मूलांक 9

जिनका मूलांक 9 है आज वह लोग अपने परिवार के सदस्यों और विशेष ख्याल रखें कोई सर्जरी के योग बन रहे है। शांत चित रहना लाभदायक होगा। आपका उग्र स्वभाव आज आप के लिए घातक सिद्ध होगा। प्रेम भाव से हर समस्या का समाधान निकलने की आवश्यकता होगी।


Next Story