भारत

अंकज्योतिष, 11 जनवरी 2022

Nilmani Pal
11 Jan 2022 12:38 AM GMT
अंकज्योतिष, 11 जनवरी 2022
x

1: आज का दिन काफी मुश्किलों भरा लग रहा है। काम में मेहनत अधिक रहने वाली है। अपनी मेहनत से ही कुछ बेहतर परिणाम पा सकते हैं। दूसरों पर अधिक निर्भरता से बचना होगा। जीवनसाथी के साथ आज आपके संबंधों में मधुरता आएगी।

2: आज का दिन कुछ खास नहीं है और आज आपको मानसिक रूप से तनाव अधिक हो सकता है। छोटी-छोटी बातें आज दिल पर अधिक असर डालने वाली हो सकती हैं। बेहतर होगा कि चुभने वाली बातों को नजरंदाज कर दें। दोपहर होते होते चीजें बदल सकती हैं। भाग्‍य साथ देने लगेगा।

3: आज के दिन आपका काम में मन नहीं लग पाएगा और आपको किसी वजह से तनाव हो सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से भी आपका तनाव बढ़ सकता है। व्यवसाय में भी स्थिति सामान्य रहने वाली है। किसी प्रकार के सट्टे इत्यादि से दूरी बनाकर रखना बेहतर होगा।

4: काम में कुछ बेहतर सफलता प्राप्‍त हो सकती है। आज के दिन आप अपने लिए कुछ चीजों की खरीद कर सकते हैं। खानपान को लेकर आज अधिक सावधान रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन अधिक खर्च वाला रहेगा और भाग्‍य आपका साथ नहीं देगा।

5: आज के दिन आपको प्रेम के मामले में उदासी अधिक हो सकती है। रिश्तों में चली आ रही उठापटक परेशानी बढ़ाने वाली है। व्यर्थ की चीजों पर ज्यादा अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। कुछ न कुछ रोक आज परेशान कर सकती है। आपको ऐसा लगेगा कि आपके किसी काम में बाधा आ रही है।

6: काम और घर दोनों ही जगह पर आज सावधानी बरतने की जरूरत है। अपनी भाषाशैली को नियंत्रित रखें। लोग आपको को गुस्सा दिलाने के लिए आगे बढ़ते नजर आने वाले हैं। किसी की कही कोई बात आपको चुभ सकती है और पूरा दिन आप परेशान रहेंगे।

7: आज अगर घूमने जा रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें। चोरी या खोने की आशंका है। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब रह सकता है। किसी की कोई आपको चुभ सकती है। आज ऑफिस में काम में भी मन मुश्किल से ही लगेगा।

8: आज आपको लाभ मिलेगा और संतान की ओर से खुशियां प्राप्‍त होंगी। अपने काम से आप बेहतर मौके देख सकते हैं और खुशियां पा सकते हैं। धन का लाभ होगा और परिवार पर खर्च होगा। घर के सभी लोग आपसे खुश रहेंगे और भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा।

9: धन के मामलों में सावधानी रखनी होगी। कोई आपको धोखा दे सकता है। काम में किसी की मदद मिलेगी। इस समय आप अपने लिए किसी नए स्थान पर जाने के मौके भी पाएंगे और भाग्‍य आपका साथ देगा।

Next Story