भारत

अंक ज्योतिष, 11 अप्रैल 2022

Nilmani Pal
11 April 2022 12:36 AM GMT
अंक ज्योतिष, 11 अप्रैल 2022
x

1: कार्यक्षेत्र में आज काफी अस्त व्यस्त का माहौल दिखाई दे सकता है। आप अपने काम को लेकर आत्मविश्वासी भी होंगे लेकिन शंकाएं बनी रहने वाली हैं।

2: कार्यक्षेत्र में आज आपको परेशानी हो सकती है। भाग्य का सकारात्मक फल मिल सकता है। आपको पिता की ओर से सकारात्मक रुख मिल सकता है। अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ख्याल रखें।

3: आर्थिक क्षेत्र में आपका प्रयास काफी रंग लाएगा। आप अपने साहस से ही अपने काम सिद्ध कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको लोगों के साथ तालमेल बिठाने की जरुरत होगी।

4: आज सफल प्रशासक के रूप में काम करने वाले हैं। बहुत अधिक किसी पर दबाव नही बनाएं तो बेहतर होगा। एकांत प्रिय होंगे लेकिन काम को लेकर आपको सबको साथ लेकर चलने की जरूरत होगी।

5: आज आपके अंदर अहंकार की भावना प्रबल रह सकती है। आपका किसी के साथ विवाद भी हो सकता है। घर के साज सज्जा को लेकर भी आप जागरुक रहने वाले हैं।

6: आज आप सजावट पसंद और अपने काम को करने में आगे रह सकते हैं। अपने मित्रों के साथ मिलकर आप कहीं ट्रैवल करने को लेकर उत्सुक हो सकते हैं।

7: पढ़ाई को लेकर आप कहीं अधिक सोच में रहेंगे। इस समय आप कही न कहीं उलझे दिखाई देते हैं। घर के लोगों के साथ काम सही से न मिल पाए इसलिए तनाव का माहौल रहने वाला है।

8: आज आप अपनी कोशिश से लोगों के साथ मिलकर काम करने में व्यस्त रहेंगे। हंसमुख और घनिष्ठता का माहौल आपको न मिल पाएगा।

9: कामकाज को लेकर आप काफी उत्सुकता दिखाने वाले हैं। संवेदनशील बनें और दूसरों को अपने साथ लेकर चलना भी आपके काम को बेहतर बना सकता है।

Next Story