भारत

अंक ज्योतिष, 10 सितंबर 2023

Nilmani Pal
10 Sep 2023 12:43 AM GMT
अंक ज्योतिष, 10 सितंबर 2023
x

मूलांक 1- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें। नए अवसर सामने आ सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 2- आज आपका दिन अवसरों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति के अवसर सामने आएंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 3- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। कहीं यात्रा पर जा रहें हैं तो सावधानी बरतें। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। घर परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 4- आज आपका दिन प्रसन्नता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 5- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। पहले से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 6- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। नए अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 7- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। साथियों के सहयोग से कार्य बनेंगे। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नई परेशानियां भी सामने आ सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 8- आज आपका मन अशांत रहेगा। आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 9- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई मुश्किलें सामने आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में लापरवाही न बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

Next Story