भारत

अंकज्योतिष, 10 जून 2022

Nilmani Pal
10 Jun 2022 12:38 AM GMT
अंकज्योतिष, 10 जून 2022
x

अंक- 1

आपके लिए दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। आमदनी और खर्चें दोनों ही होंगे। ऐसे में बजट बनाकर चलेंगे तो फायदे में रहेंगे। लेकिन आने वाले दिनों में खर्चें बढ़ सकते है। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कानूनी मसलों में आपकी सफलता प्राप्ति होगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- गुलाबी

अंक- 2

धन लाभ होने का दिन है। आपकी आर्थिक उन्नति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको आज तनाव रह सकता है। ऑफिस के सहकर्मियों से सचेत रहें, कोई भी आपके कार्य को गलत तरीके से पेश कर सकता है। भविष्य संबंधी योजना बनाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छोटी दूरी की यात्राएं भी संभव है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक- 3

नौकरी और व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेग। बुद्धि के कारण रूके हुए काम आगे बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में रूकावटें आ सकती है। प्रेमी को खुश करने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ेंगे।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- पीला

अंक- 4

पूरे दिन आप जोश और ऊर्जा से भरे रहेंगे। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अत्यधिक आत्मविश्वास से कोई भी काम करें नहीं तो फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। निर्णय लेने से पहले जांच लें। आपके रूतबे से लोग प्रभावित होंगे और सम्मान भी मिलेगा। व्यापारिक यात्रा से फायदा होगा। कोई नया सौदा हो सकता है।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- लेमन

अंक- 5

धन लाभ और भाग्य का साथ भरपूर मिलेगा। जिस कारण से आपका मन प्रसन्न रहेगा। इसके अलावा आपका धर्म कर्म के कामों में मन लगेगा। अपने खर्चों का आप सही तरीके से प्रबंधन कर पाएंगे। अत्यधिक क्रोध आपके कार्य में बाधा डाल सकते हैं।

शुभ अंक- 12

शुभ रंंग- हल्का नीला

अंक- 6

आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना दिखाई पड़ रही है। इच्छा के अनुरूप ही आपको आज फल प्राप्त होगा। लेकिन मन अशांत रहेगा और मन की शांति के लिए भगवान का ध्यान करें या कोई अच्छा कार्य करने का प्रयास करें। व्यर्थ की वस्तुओं में खर्चा होगा।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- हल्का नीला

अंक- 7

आज सेहत के नजरिए से दिन अच्छा नहीं बीतेगा। थकान और कमजोरी महसूस होने से वजह से बेवजह गुस्सा कर सकते हैं। परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन का ध्यान पूर्वक प्रयोग करें। ज्यादा फायदे के चक्कर में नुकसान भी हो सकता है। महिलाओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- केसरिया

अंक- 8

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज दिन बहुत ही शुभ और सफल रहने वाला होगा। कार्यस्थल पर आपके काम की तरीफ होगी। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। वहीं जो जातक व्यापार में लगे हुए हैं उनके लिए भी दिन मुनाफा दिलाने वाला रहेगा। प्रेम जीवन व्यातीत करने वालों के लिए समय अच्छा है।। विद्यार्थियों के लिए शुभ दिन है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- भूरा

अंक- 9

आपके जमीन जायदाद से फायदा मिलने की संभावना है। दिन भर भागदौड़ रहेगी जिसके कारण आपको सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस से आया फोन आपकी दिनचर्या बदल सकता है। मित्र से बातचीत करें, मन हल्का होगा।

शुभ अंक- 25

शुभ रंग- हरा


Next Story