भारत

अंक ज्योतिष, 10 अगस्त 2023

Nilmani Pal
10 Aug 2023 12:50 AM GMT
अंक ज्योतिष, 10 अगस्त 2023
x

मूलांक 1: कार्यों के प्रति सजग रहेंगे

मूलांक 1 वाले आज अपने कार्यों के प्रति सजग रहेंगे। नौकरी में किसी के प्रति आपकी अधिक दिलचस्पी परेशानी में डाल सकती है। प्यार में संभल कर रहें अन्यथा लेने के देने भी पड़ सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ कोई संपत्ति खरीदने की दिशा में सफलता मिल सकती है।

मूलांक 2: दिन मध्यम फलदायी रहेगा

मूलांक 2 वालों का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज आप दुविधा में अधिक रह सकते हैं, जिससे कार्यों के पूरा में परेशानी हो सकती है। मन में बातों को लेकर उलझन अधिक रह सकती है, जिस वजह से परेशान रहेंगे। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर भी जाने का मन बना सकते हैं।

मूलांक 3: सेहत का ध्यान रखें

मूलांक 3 वालों के लिए विरोधी पराजित होंगे और सरकारी कार्य आसानी से पूरे होंगे। लव लाइफ वालों के लिए समय अनुकूल है। अगर आप घरेलू जीवन में परेशान हैं तो अपने लिए थोड़ा समय निकालें और खुद की पसंद को आगे रखते हुए काम करें। कामकाज के साथ अपनी सेहत का ध्यान रखें।

मूलांक 4: लाभ के योग बनेंगे

मूलांक 4 वालों के लिए धन लाभ के योग बनेंगे और लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आप नए संबंधों में जाना चाहते हैं या पुराने रिश्तों में सुधार लाना चाहते हैं, तो उसके लिए किसी का सहयोग ले लेना आपके लिए अच्छा हो सकता है। पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे और कार्यों को पूरा करेंगे।

मूलांक 5: धार्मिक कार्यों में मन लगेगा

मूलांक 5 वालों के लिए आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप मनमानी तरीके से आगे बढ़ें। बच्चों की शिक्षा पर माता पिता का ध्यान अधिक केंद्रित होगा। धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा और दान पुण्य के कार्यों पर धन खर्च हो सकता है।

मूलांक 6: अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे

मूलांक 6 वाले आज दोस्तों की मदद से अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। व्यापार में आपको किसी से बेहतर सलाह भी मिल सकती है, जो लाभदायक रहेगी। छात्र अपनी परीक्षाओं को लेकर चिंतित नजर आएंगे। भाई बहनों के साथ मिलकर रहने से मन को शांति मिलेगी। सामाजिक स्थिति में अच्छा सुधार आएगा।

मूलांक 7: दिन मिश्रित फलदायी रहेगी

मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगी। संतान के करियर संबंधी मामलों में चिंतित नजर आएंगे। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को अच्छा समाचार मिलेगा। परिवार में किसी आयोजन को लेकर बड़े बुजुर्गों को लेकर बातचीत करेंगे। सामाजिक कार्यों में सहयोग करने से मित्रों का दायरा बढ़ेगा।

मूलांक 8: अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे

मूलांक 8 वाले आज जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुपात में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आज आप किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं या किसी ऐसे काम में आपकी व्यस्तता भी अधिक बढ़ सकती है। घरेलू स्तर पर लोगों की बातें आपका दिल दुखा सकती हैं। शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

मूलांक 9: कार्यों में सफलता मिलेगा

मूलांक 9 वालों का भाग्य आज साथ देगा और निवेश के बाद अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी कार्यों के विषयों में आ रही परेशानी दूर होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन व्यस्तता वाला होगा। कुछ लोग नए चीजों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Next Story