भारत

अंक ज्योतिष, 1 मई 2022

Nilmani Pal
1 May 2022 12:39 AM GMT
अंक ज्योतिष, 1 मई 2022
x

1: आज का दिन आपके लिए खास है। आज आप संडे को बच्‍चों के साथ एंजाय करेंगे। आपके लिए बच्चों के साथ दिन बिताने का मौका होगा ओर साथ ही हो सके तो अपने वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लीजिए इससे आपकी परेशानियां दूर होंगी।

2: हो सकता है कि आज कुछ चीजों को टालना पसंद करें। अपने किसी मित्र के साथ आपकी बातचीत आज लंबी होने वाली है और पुराने किस्‍सों पर चर्चा होगी।

3: खुद पर कंट्रोल करना ही आपके लिए बेहतर होगा क्योंकि आप भावनाओं के कारण कमजोर अधिक हो सकते हैं। इस वजह से आपके मन में भी खीझ हो सकती है। दिन की शुरुआत माता जी का आशीर्वाद लेकर करें।

4: आज का दिन आपके लिए खास है और आज आप अपने आस-पास की चीजों का ख्याल रखने वाले हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आज आप खुद को समय न दे पाएं। किसी जानकार से कुछ नई बातें पता चल सकती हैं।

5: आज का दिन मनमौजी रहेगा और मस्ती में दिन बीतेगा। ऐसा भी हो सकता है कि आस-पास के लोगों के कारण आप अपने मन की बात कर न कर पाएं, लेकिन छुपकर ही सही कुछ काम तो कर ही लेंगे।

6: आज आप अपना दिन कलात्मक चीजों और बागवानी में लगाने वाले हैं। अगर आप कुछ करना चाहते हैं तो आज के दिन आप उस काम को कर सकते हैं। आज आपको सफलता मिलने की पूरी उम्‍मीद है।

7: अपने दिन को बेहतर बनाना है तो आप दूसरों की बातों पर ध्‍यान देने से बचें। प्यार के मामले में कुछ लकी रहने वाले हैं। आपने जैसा सोचा था, आज का दिन वैसा ही बीतेगा।

8: आज भाग्‍य आपका साथ देगा। दोस्तों की ओर से आपको ढेर सारा प्‍यार मिलने वाला है। आप आज किसी व्यक्ति के सुझाव से अपने रुके हुए काम को आगे भी बढ़ा सकते हैं। भाग्‍य आपका साथ देगा।

9: घर पर कोई मांगलिक काम की शुरुआत भी होने वाली है। किसी मेहमान का आना आपके दिन को व्यस्त करने वाला हो सकता है। अगर हो सके तो खुद के लिए भी वक्‍त निकालें।


Next Story