भारत

अंकज्‍योतिष, 1 मार्च 2022

Nilmani Pal
1 March 2022 12:36 AM GMT
अंकज्‍योतिष, 1 मार्च 2022
x

1: कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं कलात्मक कार्यों द्वारा शुभ परिणाम सामने आएंगे। आप अपने प्रॉजेक्ट की सफलता से काफी खुश रहेंगे। आर्थिक आय के नए स्रोत खुल सकते हैं एवं आय में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा एवं कहीं घूमने फिरने का मन भी बन सकता है। सप्ताह के अंत में सुख समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे एवं मन प्रफुल्लित रहेगा।

2: इस सप्ताह संयम के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में भविष्योन्मुखी रहना आपके लिए सफलता लेकर आ सकता है। आर्थिक व्यय के अधिक योग बन रहे हैं एवं आपको अपने निवेशों की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम संबंध में आप जितना अधिक संयम के साथ आगे बढ़ेंगे उतना अधिक सुकून प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में स्थितियां सुधरेंगी एवं मन प्रसन्न रहेगा।

3: प्रेम संबंध में सुख समृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं एवं आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा। आर्थिक उन्नति के भी आसार इस सप्ताह नज़र आएंगे एवं निवेशों द्वारा धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में हालांकि कष्ट बढ़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में शनै शनै सुख समृद्धि के संयोग बनते जाएंगे।

4: इस सप्ताह आप अपने निवेशों द्वारा काफी फायदे में रहेंगे एवं धन लाभ के भी विशेष संयोग बनते जाएंगे। प्रेम संबंध में सुखद एहसास रहेंगे एवं आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत द्वारा सफलता हासिल करनी चाहिए। सप्ताह के अंत में आप जितना अधिक प्रैक्टिकल रहेंगे उतना अधिक सुकून भी प्राप्त होगा।

5: कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं कोई नया प्रॉजेक्ट आपके लिए उन्नति के मार्ग प्रशस्त करेगा। आर्थिक धन लाभ की भी अच्छी स्थितियां बनेंगी एवं निवेशों द्वारा फायदे होंगे। प्रेम संबंध में अहं के टकराव बढ़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को टाल दें तो बेहतर होगा।

6: कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं आपके प्रॉजेक्ट सफल रहेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी एवं निवेशों द्वारा अच्छे फायदे प्राप्त होंगे। लव लाइफ में सुकून तो रहेगा लेकिन आपकी अपेक्षाओं से कमतर होगा। सप्ताह के अंत में कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

7: कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं रुके हुए प्रॉजेक्ट दोबारा से शुरू होते नजर आ रहे हैं। आर्थिक व्यय अधिक हो सकते हैं एवं इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम संबंध में समय अनुकूल रहेगा एवं मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के अंत में सुख समृद्धि के संयोग बनेंगे।

8: कार्यक्षेत्र में सफलता के मार्ग खुलेंगे एवं आप अपने प्रॉजेक्ट की उन्नति को लेकर सुकून में रहेंगे। यह सप्ताह प्लानिंग का सप्ताह है एवं धन लाभ की भी प्रबल स्थितियां बनेंगी। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा,संतान संबंधित खुशियां भी दस्तक देंगी। सप्ताह के अंत में भावनात्मक तौर पर परेशान हो सकते हैं।

9: कार्यक्षेत्र में अत्यधिक सफलता के चांस बन रहे हैं एवं प्रॉजेक्ट समय पर पूर्ण होते जाएंगे। आर्थिक मामलों में भी धन लाभ की प्रबल स्थितियां बन रही हैं एवं आपके प्रियजन आपको इस संबंध में सहयोग भी दे सकते हैं। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा। सप्ताह के अंत में व्यय की स्थितियां बन सकती हैं एवं इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।

न्‍यूमरोलॉजिस्‍ट नंदिता पांडे


Next Story