भारत

जमीन के विवाद में घायल हुई नंबरदार की मां ने तोड़ा दम

Shantanu Roy
8 Dec 2023 11:19 AM GMT
जमीन के विवाद में घायल हुई नंबरदार की मां ने तोड़ा दम
x

अंबाला। जमीन के विवाद में घायल हुई नंबरदार की मां ने अब दम तोड़ दिया है। इस हमले में महिला समेत 3 लोगों को गंभीर चोटें आईं थीं। घायल महिला शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। जिसकी इलाज के दौरान 10वें दिन मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बिचपड़ी गांव निवासी परमजीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस दो आरोपियों को पहले ही काबू कर चुकी है। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा भी जोड़ दी है। थाना अंबाला सदर पुलिस को दी शिकायत में बिचपड़ी गांव के नंबरदार रणबीर सिंह ने बताया उसका मकान प्लॉट के कुछ एरिया में बना हुआ है और कुछ एरिया खाली था। खाली जगह को करीब ढाई साल पहले गांव के कर्मचंद को बेच दिया था।

कर्मचंद उस जगह पर अपने पशु बांधने लगा था लेकिन उसके चचेरे भाई गुरविंद्र सिंह और कुलदीप इस जमीन को अपना बता रहे थे। इसके बाद उसने अपने चचेरे भाई गुरविंद्र और कुलदीप को समझाने की कोशिश की मगर 27 नवंबर की सुबह गुरविंद्र सिंह और कुलदीप सिंह ने नंबरदार के घर में घुसकर कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर कर दिया। रणबीर के चिल्लाने की आवाज सुनकर रणबीर सिंह की मां परमजीत कौर और पिता गुरदेव सिंह बीचबचाव करने लगे। इस दौरान आरोपी ने कुल्हाड़ी से उसकी मां परमजीत कौर के सिर पर वार कर दिया। इस हमले में उसकी माता गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। यह देख दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद वह घायल माता को लेकर शहर के निजी अस्पताल पहुंचे।

Next Story