भारत

नूंह हिंसा: आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, 3 जवान घायल

jantaserishta.com
26 Aug 2023 6:46 PM IST
नूंह हिंसा: आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, 3 जवान घायल
x
पढ़े पूरी खबर
नूंह: हरियाणा के नूंह जिला में हुई हिंसा के आरोपियों की धड़-पकड़ करने गई पुन्हाना अपराध जांच शाखा की टीम पर जोरदार हमला बोल दिया गया. बताया जा रहा है कि पुलिस पर हमला करने वाले कोई और नहीं बल्कि खुद हिंसा के आरोपी और आरोपियों के करीबी थे. हमले में पुलिस टीम के 3 जवानों होने की भी खबर है. घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस टीम पर हमले के दौरान हवाई फायरिंग भी हुई है और हमलावर कुछ आरोपियों को पुलिस कब्जे से छुड़ा ले गए.
इस घटना की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैली. ऐसा माना जा रहा था कि हरियाणा सरकार ने पूरे जिले में भारी भरकम पुलिस बल लगा रखा है, इसके बावजूद गांवों में पुलिस पर ऐसे हमले हो रहे हैं. जिसको लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. सवाल ये है कि इतनी संख्या में फोर्स होने के बावजूद पुलिस टीम पर हमला कैसे हो गया? हमलावरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गये? पुलिस पर हमले की घटना के बाद बिछौर थाना पुलिस अब कार्रवाई में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को अपराध जांच शाखा पुन्हाना की टीम गांव सिंगार में हिंसा के आरोपियों को पकड़ने गई थी. इस दौरान आरोपी को जानने वालों ने पुलिस टीम पर जोरदार हमला बोल दिया. जिसके चलते पुलिस टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा. हमले के जो 3 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए- उनके नाम हैं- विनित, नवीन और मुकेश.
नूंह जिला के तहत आने वाले पुन्हाना उपमण्डल के गांवों में पुलिस पर हमला कोई नई बात नहीं है. पुन्हाना उपमण्डल के गांवों में पुलिस पर हमले की ये दूसरी घटना है. इससे पहले पुलिस पर गांव तिरवाड़ा में हमला किया गया था. अब गांव सिंगार में ये हमला किया गया है. घटना के बाद पुन्हाना, बिछौर सहित अन्य थाना-चौकी की पुलिस ने मौके पर दोबारा दबिश दी लेकिन आरोपी भाग गए. हालांकि सूत्रों के मुताबिक पुलिस पर हमले के आरोप में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story