भारत

500 रुपये...उधार मांगने पर दुकानदार को लाठी-डंडों से पीटा, मौत

jantaserishta.com
5 Jan 2025 3:37 PM IST
500 रुपये...उधार मांगने पर दुकानदार को लाठी-डंडों से पीटा, मौत
x
पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है.
नूंह: हरियाणा के नूंह में एक दुकानदार की लाठी-डंडों से पिटाई के बाद मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुकानदार ने आरोपी से उधार के पांच सौ रुपये मांगे थे, जिसके बाद आरोपी ने हारून नाम के दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में रविवार को एफआईआर दर्ज की गई।
मामला फिरोजपुर झिरका उपमंडल के पाठखोरी गांव का है। मृतक के बेटे अब्दुल कुद्दूस ने बताया कि आरोपी पर 500 रुपये का उधार था। उन्होंने जब उधार के पैसे वापस मांगे तो आरोपी भिड़ गया। इसी दौरान आरोपी ने अपने साथियों को फोन कर दुकान पर ही बुला लिया। इसके बाद उन्होंने मेरे पिता को बेरहमी से पीटा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने आगे कहा कि पिटाई करने वालों में सैकुल, वहीद, माकूल, मुर्शीद और अली नाम के लोग शामिल थे। हमारी पुलिस से यही मांग है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मेरे पिता को इंसाफ दिलाया जाए।
मृतक के बेटे साकिब ने कहा, "आरोपी शख्स पर पिछले डेढ़ साल से 500 रुपये का उधार था। जब पैसे मांगे गए तो दूसरे पक्ष ने बदतमीजी की और करीब 10 से 15 लोगों ने मेरे पिता पर हमला बोल दिया। इसी दौरान वह अचेत अवस्था में जमीन पर गिर गए और उनकी मौत हो गई।"
जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला शनिवार का है। एक दुकान पर दो पक्षों के बीच लड़ाई की सूचना मिली थी, जिसमें पता चला कि हारून नाम के शख्स की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story