भारत

गन पॉइंट पर बना न्यूड वीडियो, चालू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल, फिर...

jantaserishta.com
8 Feb 2022 9:53 AM IST
गन पॉइंट पर बना न्यूड वीडियो, चालू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल, फिर...
x
एक आरोपी गिरफ्तार।

दिल्ली: दिल्ली में एमबीए स्टूडेंट की गन पॉइंट पर न्यूड वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं किडनैपिंग के बाद आरोपियों ने न्यूड वीडियो बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल किया. पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाले आरोपी विक्रांत सूद को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, पीड़ित परिवार ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा से सोमवार को मुलाकात की थी. परिजनों ने पुलिस को बताया कि किस तरह से आरोपियों ने एमबीए छात्र राजकुमार (बदला हुआ नाम) को गन पॉइंट पर किडनैप कर ब्लैकमेल किया जा रहा है. पीड़ित छात्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया.
साथ ही पुलिस ने आरोपी विक्रांत सूद को गिरफ्तार कर लिया. गौरतलब है कि एमबीए स्टूडेंट राजकुमार अपने परिजनों के साथ आरके पुरम के एक पॉश कॉलोनी में रहते हैं. आरोपियों ने राजकुमार से सोशल मीडिया के ज़रिए दोस्ती बढ़ाई और एक रोज राजकुमार को आरोपियों ने किडनैप कर लिया और उसके पिस्टल की नोक पर न्यूड वीडियो बनाई गई. न्यूड वीडियो के एवज में 20 लाख रुपये की मांग की गई. बदमाशों ने पीड़ित और उसके परिवार से 5 लाख रुपये वसूलने के बाद भी उसका न्यूड वीडियो वायरल कर दिया. बदमाश राजकुमार से और पैसों की मांग कर रहे थे, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने दिल्ली पुलिस के बड़े अफसरों से मुलाकात कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी. इतना ही नहीं पीड़ित ने आत्महत्या करने के लिए फिनायल भी पी ली थी. पुलिस अब बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story