भारत
खुलासा हुआ न्यूड वीडियो कॉल रैकेट का, पुलिस ने 6 लड़कियां और 1 युवक को किया गिरफ्तार, पूछताछ में क्या आया सामने?
jantaserishta.com
25 Jan 2026 5:58 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पढ़ें पूरी खबर.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की एक सोसायटी में स्थित फ्लैट से पुलिस ने ऑनलाइन अश्लील गतिविधियों के संगठित धंधे का पर्दाफाश किया है. पुलिस कार्रवाई में छह महिलाओं और गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया गया है, जो ऑनलाइन साइट के माध्यम से अंग प्रदर्शन कर अवैध रूप से कमाई कर रहे थे. पुलिस ने मौके से कंप्यूटर, लैपटॉप, वेबकैम सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं.
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिलाएं फ्लैट के अंदर लैपटॉप और कंप्यूटर के सामने कैमरे लगाकर ऑनलाइन साइट से जुड़ती थीं. यूजर्स की मांग पर वीडियो कॉल कर STRIPCHAT साइट से अपनी असली पहचान छुपाते हुए, फर्जी आईडी और पासवर्ड जनरेट कर अश्लील अंग प्रदर्शन और अश्लील बातचीत की जाती थी, जिसके बदले साइट से उन्हें पॉइंट्स मिलते थे. इन पॉइंट्स को बाद में पैसों में बदलकर गिरोह का सरगना सभी में बराबर-बराबर बांटता था. जबकि गिरोह में शामिल कुछ महिलाओं को 20- 25 हजार की मासिक सैलरी पर रख कर यह अश्लील काम कराया जाता था.
इस पूरे मामले में एसीपी वेब सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के एक फ्लैट में महिलाएं अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारा तो देखा गया कि छह महिलाएं ऑनलाइन साइट पर सक्रिय थीं और कैमरे के जरिए लोगों से जुड़कर अश्लील गतिविधियां कर रही थीं. पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने सभी को मौके से पकड़ लिया.
पूछताछ में गिरोह के सरगना हरिओम पांडेय ने पुलिस को बताया कि वे गैंग में शामिल महिलाओं के अश्लील अंग प्रदर्शन कर ऑनलाइन साइट से मिलने वाले पॉइंट्स के जरिए ही उनकी कमाई होती थी.
वही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर मु0अ0सं0 013/2026 धारा 294 बीएनएस व धारा 66डी/67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह अवैध धंधा कब से चल रहा था और इसमें अन्य लोग या नेटवर्क जुड़े हैं या नहीं.
Tagsगाजियाबादक्रॉसिंग रिपब्लिक थानाफ्लैटगाजियाबाद न्यूज़GhaziabadCrossing Republic Police StationFlatGhaziabad News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





