भारत

रिश्ते तार-तार! न्यूड फोटोज कमाई का जरिया बना, पति ने पत्नी को भी नहीं छोड़ा

jantaserishta.com
1 July 2024 9:51 AM IST
रिश्ते तार-तार! न्यूड फोटोज कमाई का जरिया बना, पति ने पत्नी को भी नहीं छोड़ा
x

सांकेतिक तस्वीर

दोनों का एक बच्चा भी है।
नई दिल्ली: नौकरी छोड़कर बेरोजगार बैठे पति की मदद कर रही महिला के पैरों तले तब जमीन खिसक गई, जब उसे पता चला पति उसकी ही न्यूड फोटोज कमाई के लिए बेच रहा था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए घटना सामने आने के बाद ही बहस छिड़ गई है। महिला को पति को तलाक देने और पुलिस को खबर करने के सुझाव मिल रहे हैं। खास बात है कि दोनों का एक बच्चा भी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मलेशिया की रहने वाली एक महिला ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दुख जाहिर किया है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट में चाइना प्रेस के हवाले से लिखा है कि महिला ने पोस्ट में बताया है कि वह चार साल से शादीशुदा है और दोनों का एक बच्चा है। रिपोर्ट के अनुसार, महिला का कहना है कि पति ने तीन महीने पहले नौकरी छोड़ दी थी, क्योंकि वह थक चुके थे।
रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने भी पति के फैसले में साथ दिया, क्योंकि उनके पास कुछ सेविंग्स थीं और वह खुद भी नौकरी कर रही थीं। पति तब से ही बेरोजगार है। इसी बीच महिला ने पाया कि पति को करीब एक महीने पहले कुछ पैसे मिले थे। तब उसे लगा कि कुछ काम कर उसने पैसे जुटाए होंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने जब अनजाने में पति का फोन देखा, तो पाया कि वह अजनबियों से बात करता था। इतना ही नहीं वह अपनी ही पत्नी के बगैर कपड़ों की तस्वीरें और वीडियोज बेच रहा था। ये तस्वीरें पति के अनुरोध पर ली गईं थीं और इन्हें किसी के साथ शेयर नहीं किया जाना था। महिला ने कहा, 'उसने इस बात से इनकार कर दिया कि उसने मुनाफे के लिए इन्हें बेचा है और बाद में सभी सबूत डिलीट कर दिए।' उन्होंने बताया कि इसके बाद वह अपने साथ फोन लेकर जाने लगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का कहना है कि सबूत जुटाने के लिए उसने पति से न ही झगड़ा किया और न ही ब्रेक अप किया। खास बात है कि जब महिला ने नग्न तस्वीरें देने से इनकार कर दिया, तो पति ने उसपर ही जरूरतें पूरी नहीं करने के आरोप लगा दिए। अंत में पति स्वीकार किया कि उसने नग्न तस्वीरें और वीडियोज बेचे हैं, क्योंकि उसे रुपयों की जरूरत थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story