भारत

एनजीओ में काम करने वाली युवती का नग्न शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका

jantaserishta.com
18 July 2023 1:58 PM IST
एनजीओ में काम करने वाली युवती का नग्न शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका
x
कार्यक्रम में भाग लेने गई थी और वहीं से लापता हो गई थी।
रांची: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिले के मनोहरपुर प्रखंड में एक एनजीओ में काम करने वाले युवती का शव नग्न हालत में मंगलवार को सड़क के पास पाया गया। युवती एक स्कूल में अपने एनजीओ की ओर से जिले के एक ग्रामीण स्कूल में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने गई थी और वहीं से लापता हो गई थी।
उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवती के परिजन भी दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
वह जिस एनजीओ में काम करती थी, उसके पदाधिकारी राजेश लागुरी के अनुसार सोमवार को छोटानागरा थाना अंतर्गत चुर्गी गांव में संस्था ने बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया था। वह इस कार्यक्रम में अपनी सहेलियों और एनजीओ के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ गई थी। इस बीच वह अचानक लापता हो गई।
एनजीओ के लोग और युवती के परिजन पूरी रात इलाके के आसपास उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। मंगलवार सुबह अंकुआ गांव के पास उसका शव सड़क के किनारे नाली में पाया गया। इस बीच पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज बरामद किया है, जिसमें वह मुख्य सड़क से पैदल जाती दिख रही है। बताया जा रहा है कि अंकुवा गांव के पास उसका कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story