भारत
वित्त वर्ष 2024 में 25,078 करोड़ रुपये के साथ कम आवंटन प्राप्त करेगी परमाणु ऊर्जा
jantaserishta.com
1 Feb 2023 3:48 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को 25,078.49 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है जो वित्त वर्ष 2023 में प्राप्त राशि से कम है।
2023-24 के लिए अनुदान की मांग के अनुसार, परमाणु ऊर्जा विभाग को 2022-23 के लिए 25,965.67 करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान (आरई) के मुकाबले 25,078.49 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बुधवार को संसद में पेश किए गए बजट पेपर के अनुसार, 'सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में निवेश' के तहत वित्त वर्ष 2024 के लिए यह राशि 22,669.12 करोड़ रुपये है।
न्यूक्लियर पॉवर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) को वित्त वर्ष 2024 के लिए 22,273 करोड़ रुपये और भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड को 201 करोड़ रुपये मिलेंगे।
परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की अन्य कंपनियों- इंडियन रेयर अथ्र्स लिमिटेड को वित्त वर्ष 24 के दौरान 120.30 करोड़ रुपये, यूरेनियम कॉपोर्रेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को 59.82 करोड़ रुपये और इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को 15 करोड़ रुपये मिलेंगे।
कलपक्कम में फास्ट रिएक्टर फ्यूल साइकिल प्रोजेक्ट्स (एफआरएफसीएफ) को 515.50 करोड़ रुपये मिलने का प्रस्ताव है।
Tagsपरमाणु ऊर्जापरमाणुवित्त मंत्री निर्मला सीतारमणनिर्मला सीतारमणबजट 2023बजटAtomic EnergyNuclearFinance Minister Nirmala SitharamanNirmala SitharamanBudget 2023Budget
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





