भारत

NTPC के तत्कालीन जीएम पर नौकरानी से छेड़खानी का आरोप, बढ़ी मुश्किलें

jantaserishta.com
7 Jun 2025 8:08 AM IST
NTPC के तत्कालीन जीएम पर नौकरानी से छेड़खानी का आरोप, बढ़ी मुश्किलें
x
सांकेतिक तस्वीर
जानें पूरा मामला.
सोनभद्र: यूपी के सोनभद्र से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां शक्तिनगर पुलिस ने शुक्रवार को एनटीपीसी सिंगरौली के तत्कालीन जीएम पर नौकरानी से छेड़खानी और उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई। पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़िता ने न्यायालय में गुहार लगाई थी।
शक्तिनगर क्षेत्र की निवासी पीड़िता ने तत्कालीन जीएम एलके बेहेरा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता नौकरानी का आरोप है कि वह एनटीपीसी सिंगरौली के तत्कालीन जीएम एलके बेहेरा के यहां नौकरानी का कार्य करती थी। बीते 28 जुलाई 2024 की शाम जीएम ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए छेड़खानी की। पीड़िता का आरोप है कि सफल नहीं होने पर जीएम ने धमकी दी। आरोप है कि जीएम अन्य जगहों पर नौकरी करने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। महिला ने जीएम पर उत्पीड़न का भी आरोप लगाया। पीड़िता का कहना है कि इसकी शिकायत पहले उसने पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने इसके बाद उसने न्यायालय में गुहार लगाई। इसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद जीएम पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
शक्तिनगर थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन जीएम एलके बेहेरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं परियोजना के जनसम्पर्क अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि तात्कालीन जीएम का कई माह पहले ट्रांसफर हो चुका है। वर्तमान में वह एनटीपीसी नवीनगर (बिहार) में परियोजना प्रमुख पद पर तैनात हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story