भारत

NTA JEE Main 2021 Result: एनटीए द्वारा जेईई मेन के नतीजे घोषित किये गए, ऐसे देख सकते है परिणाम और स्कोर

Nilmani Pal
8 March 2021 4:04 PM GMT
NTA JEE Main 2021 Result: एनटीए द्वारा जेईई मेन के नतीजे घोषित किये गए, ऐसे देख सकते है परिणाम और स्कोर
x
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने फरवरी सेशन की जेईई मेन परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है।

NTA JEE Main 2021 Result: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने फरवरी सेशन की जेईई मेन परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। एनटीए द्वारा फरवरी सेशन की जेईई मेन परीक्षा के नतीजों को परीक्षा पोर्टल, jeemain.nta.nic.in पर जारी किया गया। जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना जेईई मेन रिजल्ट फरवरी 2021 जारी होने के बाद परीक्षा पोर्टल पर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा पोर्टल पर अपने विवरणों (अप्लीकेशन नंबर और जन्म-तिथि) के माध्यम से अपना जेईई मेन 2021 रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

शिक्षा मंत्री ने की थी घोषणा

फरवरी सेशन की जेईई मेन परीक्षा के नतीजों की घोषणा आज किये जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने के बाद संशय अब समाप्त हो गया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ने अब से कुछ ही देर पहले जेईई मेन रिजल्ट 2021 की घोषणा जल्द ही किये जाने की जानकारी दी। शिक्षा मंत्री के अनुसार, "नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा फरवरी 2021 सेशन की जेईई (मेन) परीक्षा के नतीजों की घोषणा कुछ ही घंटों में की जाएगी।"

जेईई मेन फरवरी 2021 फाइनल 'आंसर की' जारी

वहीं, इससे पहले एनटीए ने फरवरी सेशन की जेईई मेन परीक्षा के फाइनल 'आंसर की' जारी कर दिये। एजेंसी ने रविवार, 7 मार्च 2021 को जेईई मेन फरवरी 2021 फाइनल 'आंसर की' परीक्षा पोर्टल पर जारी किये। परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवार पोर्टल पर विजिट करके या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से जेईई मेन फरवरी 2021 फाइनल 'आंसर की' चेक कर सकते हैं।

बता दें कि एनटीए द्वारा फरवरी 2021 सेशन की जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 23 से 26 फरवरी तक देश भर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंदों पर किया गया था। परीक्षा के आयोजन के बाद एनटीए ने जेईई मेन ऑनलाइन परीक्षा के लिए अनौपचारिक 'आंसर की' 1 मार्च 2021 को जारी की और फाइनल 'आंसर की' 7 मार्च को जारी की। इसके बाद जेईई मेन रिजल्ट 2021 की घोषणा आज, 8 मार्च को किये जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नतीजों की घोषणा 7 मार्च को ही की जानी थी, लेकिन एजेंसी द्वारा रविवार को फाइनल 'आंसर की' ही जारी की गयी।

दूसरी तरफ एनटीए के कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण की जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 15 से 18 मार्च तक किया जाना है। फेज 2 जेईई मेन परीक्षा के लिए 5,04,540 उम्मीवारों ने पंजीकरण किया है।

Next Story