भारत

संशय बरकरार: NSUI ने नवजोत सिंह सिद्धू के लिए लगाए पोस्टर, लिखी ये बात

jantaserishta.com
5 Jun 2021 12:41 PM IST
संशय बरकरार: NSUI ने नवजोत सिंह सिद्धू के लिए लगाए पोस्टर, लिखी ये बात
x

चंड़ीगढ़. मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के बीच चल रहे घमासान में अब एनएसयूआई भी कूद गई है. एनएसयूआई (NSUI) ने कैप्टन के पक्ष में अपना पूरा अमला उतार दिया है. संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिद्धू के विधानसभा क्षेत्र पूर्वी अमृतसर में कैप्टन के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाने शुरू कर दिए हैं. इन पर पंजाबी में लिखा है कैप्टन इक ही हूंदा ए मतलब कैप्टन एक ही होता है.

साथ ही होर्डिंग में 2022 के चुनावों का संकेत देते हुए यह भी लिखा है कि कैप्टन फॉर 2022. एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने सीएम कैप्टन के सपोर्ट में खड़े होकर अमृतसर समेत बाकी जगह पर होर्डिंग लगाने शुरू किए हैं. एनएसयू प्रदेशाध्यक्ष का कहना है कि ये होर्डिंग्स पूरे प्रदेश में लगाए जाएंगे. अभी तक यह कांग्रेस भवन चंडीगढ़ के बाहर, लुधियाना, बठिंडा, पठानकोट, अमृतसर के भंडारी पुल पर लगाए गए हैं.
उन्होंने कहा कि एनएसयूआई कैप्टन सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए जनता के बीच जाएगी. गौरतलब है कि कैप्टन और सिद्धू कि लड़ाई के ही दौरान उनके विधानसभा क्षेत्र पूर्वी अमृतसर में उनके गुमशुदगी के पोस्टर भी दीवारों पर नजर आ रहे हैं. पोस्टरों पर गुमशुदा की तलाश लिखा है. इन पोस्टर्स पर इसके साथ ही लिखा है कि ढूंढने वाले को 50 हजार रुपए इनाम दिए जाएंगे. इस तरह के करीब 250 से ज्यादा पोस्टर दीवारों पर लगे हुए हैं.
यह पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले जब वह सांसद थे तब भी इस तरह के पोस्टर दीवारों पर नजर आए थे. ये पोस्टर जौड़ा फाटक के नजदीक शहीद बाबा दीप सिंह जी सेवा सोसायटी के अध्यक्ष अनिल वशिष्ठ और उसके सदस्यों ने लगाए हैं. उनका आरोप है कि नवजोत सिंह सिद्धू विधानसभा क्षेत्र से नदारद रहते हैं. वशिष्‍ठ ने कहा कि जौड़ा फाटक रेल हादसे में कई लोगों की मौत के बाद सिद्धू इस क्षेत्र को गोद लेने का वादा किया था. मृतकों के बच्चों को आसरा देने का भी सिद्धू ने वादा किया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story