भारत

एनएसयूआई अध्यक्ष गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
2 Dec 2022 1:45 PM IST
एनएसयूआई अध्यक्ष गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन, जानें पूरा मामला
x
 न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
जन्मदिन के मौके पर धारदार हथियार से केक काटा और हथियार लहराया.
नई दिल्ली: कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के मुम्बई अध्यक्ष प्रद्युम यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, मुम्बई पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से शहर में हथियार बंदी आदेश लागू है. इसके बावजूद 25 नवंबर को NSUI मुम्बई अध्यक्ष प्रद्युम यादव ने अपने समर्थकों के साथ अपने जन्मदिन के मौके पर धारदार हथियार से केक काटा और हथियार लहराया. यही नही प्रद्युम यादव ने इसके वीडियो सोशल मीडिया में भी अपलोड किया था.
वीडियो वायरल होने के बाद विक्रोली पुलिस ने आरोपी को 27 नवंबर को दोपहर ढाई बजे गिरफ्तार कर लिया और हथियार भी जब्त कर लिया. आरोपी के ऊपर ipc कि धारा 4, 5 ,सहित महाराष्ट्र पुलिस एक्ट 37 (1)सहित 135 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.
हाल ही प्रद्युम यादव भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे. इसके बाद उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर राहुल गांधी के साथ अपनी फोटो भी अपडेट की थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story