भारत

एनएसए अधिकारियों ने असम के डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल से की पूछताछ

jantaserishta.com
24 May 2023 3:20 PM IST
एनएसए अधिकारियों ने असम के डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल से की पूछताछ
x

फाइल फोटो

गुवाहाटी (आईएएनएस)| खालिस्तान समर्थक नेता और 'वारिस पंजाब डे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह से राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) के अधिकारियों ने असम की डिब्रूगढ़ जेल में पूछताछ की। पंजाब के मोगा के रोड गांव से पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद से सिंह 23 अप्रैल से डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एनएसए के अधिकारी मंगलवार को डिब्रूगढ़ पहुंचे और सिंह से दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।
इस बीच, डिब्रूगढ़ जेल में बंद सिंह के अन्य नौ सहयोगियों से भी एनएसए अधिकारियों ने पूछताछ की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को कहा कि सिंह से अलग से पूछताछ की गई। बाद में उसके सहयोगियों से पूछताछ की गई।
पिछले हफ्ते अमृतपाल सिंह के माता-पिता-तरसेन सिंह और बलविंदर कौर-ने उससे जेल में मुलाकात की थी। इससे पहले चार मई को अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणपाल कौर ने भी उससे जेल में मुलाकात की थी। किरणपाल के साथ एक अन्य कैदी और अमृतपाल के सहयोगी दलजीत सिंह कलसी के परिवार के सदस्य भी थे।
अमृतपाल सिंह के करीबी पापलप्रीत और चाचा हरजीत सिंह सहित नौ अन्य सहयोगी मार्च से डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story