भारत

मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर

jantaserishta.com
9 Oct 2023 10:10 AM IST
मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर
x
भोपाल: मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि रेलवे मंत्रालय ने इंदौर से भोपाल तक चलने वाली वंदे भारत को नागपुर तक और रानी कमलापति से जबलपुर के बीच चलने वाली ट्रेन को रीवा तक बढ़ाने का फैसला लिया है।
इसके चलते यात्रियों का सफर पहले से कहीं बेहतर और आसान हो जाएगा। राज्य में विधानसभा चुनाव है और आचार संहिता लग रही है] इससे पहले रेलवे मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लिया है, इसके मुताबिक इंदौर और भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को नागपुर तक बढ़ा दिया गया है। अब यह गाड़ी भोपाल के बाद इटारसी होते हुए नागपुर तक जाएगी।
वर्तमान में इंदौर से नागपुर तक का सफर लगभग 12 घंटे का है, मगर वंदे भारत से यह सफर लगभग साढ़े आठ घंटे का ही रह जाएगा। इस तरह यात्रियों को अपनी यात्रा में लगभग साढे तीन घंटे की बचत होगी। इसी तरह भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से जबलपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को रीवा तक बढ़ा दिया गया है, इस ट्रेन के चलते भोपाल से रीवा तक का सफर आसान तो होगा ही, साथ ही यात्रा की अवधि भी एक घंटे काम हो जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story