भारत

बाप रे बाप! अब चीनी पर भी हाथ साफ कर गए चोर

jantaserishta.com
27 Aug 2026 6:11 PM IST
बाप रे बाप! अब चीनी पर भी हाथ साफ कर गए चोर
x
जानें पूरा मामला.
सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के मजरा कोरिया में चोरों ने एक घर में घुसकर कीमती सामान के साथ 30 किलो चीनी भी चोरी कर ली. घटना के बाद गांव में इस अजीब चोरी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.
गांव के रहने वाले चंद्रपाल के मुताबिक, दो दिन पहले रात में उनका परिवार घर के अंदर सो रहा था. इसी दौरान अज्ञात चोर मकान में दाखिल हुए. बदमाशों ने सबसे पहले घर में रखे कीमती सामान को निशाना बनाया. इसके बाद उन्होंने चांदी के जेवर, एक जोड़ी चांदी की पायल और सोने के एक जोड़ी कुंडल पर हाथ साफ कर दिया.
चोरी करने आए बदमाश यहीं नहीं रुके. उन्होंने घर में रखी करीब 30 किलो शक्कर भी अपने साथ ले ली. सुबह जब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला और जेवर व चीनी गायब थी. इसके बाद चंद्रपाल ने मामले की जानकारी पुलिस को दी.
चंद्रपाल ने इमलिया सुल्तानपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के इलाके में संदिग्धों और चोरी की घटना से जुड़े सुराग तलाश रही है.
इस वारदात में सबसे ज्यादा चर्चा 30 किलो शक्कर की चोरी को लेकर हो रही है. आमतौर पर चोरी की घटनाओं में नकदी, आभूषण और महंगे सामान को निशाना बनाया जाता है, लेकिन इस मामले में बदमाशों ने घर में रखी चीनी भी नहीं छोड़ी.
स्थानीय लोग इस घटना को पिछले कुछ दिनों में शक्कर की कीमतों में आई तेजी से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, चोरों ने चीनी किस वजह से चोरी की, इसकी असली वजह पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी. फिलहाल शक्कर की चोरी गांव और आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बनी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story