
जयपुर. नींबू के बेहताशा बढ़ते भावों के बाद अब यह राजस्थान की राजधानी जयपुर में चोरों के निशाने पर आ गया है. हालात ये हो गये हैं कि सब्जी मंडी में अब चोर निंबू (Lemon) पर धावा बोलने लगे हैं. जयपुर की सबसे बड़ी मुहाना सब्जी मंडी में नींबू चोरी (Theft) की वारदातें बढ़ने लगी हैं. चोर मुहाना मंडी से नींबू के कई कैरेट, कट्टे और कार्टन पार कर ले गये. मंडी मे नींबू चोरी की बढ़ती वारदातों से परेशान व्यापारियों ने स्थानीय थाने में इसको लेकर शिकायत दर्ज करवाई है. उसके बाद अब पुलिस नींबू चोरों को पकड़ने के लिये सक्रिय हो गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





