भारत

अब अशोक सिंघल के नाम से जाना जाएगा घटिया आजम खान रोड, मेयर बोले...

jantaserishta.com
20 Dec 2021 2:24 PM IST
अब अशोक सिंघल के नाम से जाना जाएगा घटिया आजम खान रोड, मेयर बोले...
x

फाइल फोटो 

आगरा: आगरा की घटिया आजम खां सड़क अब अशोक सिंघल मार्ग से पहचानी जाएगी. नगर निगम में प्रस्ताव पास होने के बाद मेयर नवीन जैन (Mayor Naveen jain) ने अशोक सिंघल मार्ग का अनावरण कर दिया है.

बीते 27 सितंबर को हुए नगर निगम के 16वें अधिवेशन में घटिया आजम खां समेत कई सड़कों का नाम बदलने का प्रस्ताव पास किया गया था. इसी के तहत घटिया आजम खां से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क को अब अशोक सिंघल मार्ग के नाम से जाना जाएगा.
मेयर नवीन जैन ने कहा कि देश-विदेश में हिंदुत्व को अलग पहचान देने वाले अशोक सिंघल का जन्म आगरा में हुआ था, इसलिए घटिया आजम खां मार्ग का नाम बदलकर अशोक सिंघल मार्ग कर दिया गया है. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम का उद्घोष किया.
बता दें कि बहुत पहले कानपुर से आने वाले लोग आगरा पार करने के दौरान इस सड़क से गुजरते हुए मथुरा और दिल्ली के लिए जाते थे. लिहाजा एक वक्त में यह सड़क मुख्य मार्ग हुआ करती थी.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story