भारत

अब बदल गए टिकट बुकिंग के नियम, IRCTC से अपने आधार को करें लिंक

jantaserishta.com
19 March 2022 7:18 PM IST
अब बदल गए टिकट बुकिंग के नियम, IRCTC से अपने आधार को करें लिंक
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) से टिकट बुक करने वालों के लिए अब नियमों में बदलाव किया गया है. नए निया के अनुसार, अब आप एक महीने में पहले से ज्यादा टिकट बुक कर सकते हैं. अपने आधार कार्ड को आईआरसीटीसी (IRCTC New Rule) से लिंक कर फायदा पा सकते हैं. आइए जानते हैं नए नियम के बारे में.

दरअसल, अब तक आईआरसीटीसी अकाउंट (IRCTC Account) से एक महीने में अधिकतम 6 ऑनलाइन टिकट बुक किया जा सकता था, लेकिन अब आधार को अपने IRCTC अकाउंट से लिंक करके एक महीने में 6 की जगह 12 टिकट बुक किए जा सकते हैं. आपको बता दें कि IRCTC अकाउंट से आधार को लिंक करना आसान है.
ऐसे करें आधार से लिंक
1. इसके लिए सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक ई-टिकटिंग वेबसाइट irctc.co.in पर जाएं.
2. अब यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन कर लें.
3. अब होम पेज पर दिख रहे ' My Account section' पर जाकर 'Aadhaar KYC' पर क्लिक करें.
4. इसके बाद अगले पेज पर अपना आधार नंबर डालें और 'Send OTP' पर क्लिक करें.
5. अब आपके Aadhaar Card के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. इस ओटीपी को दर्ज करें और वैरिफिकेशन करें.
6. आधार से संबंधित जानकारी देखने के बाद नीचे लिखे 'Verify' पर क्लिक करें.
7. इसके बाद आपके मोबाइल पर मैसेज आएगा कि KYC डिटेल को सफलतापूर्वक अपडेट कर लिया गया है.
प्रोफाइल का आधार से वैरिफाई होना जरूरी
टिकट बुक करने के लिए एक पैसेंजर का प्रोफाइल आधार से वैरिफाई होना बहुत जरूरी है. मास्टर लिस्ट के अंतर्गत 'My Profile' टैब में दिया गया है. टिकट बुकिंग से पहले यहां पैसेंजर का नाम और आधार कार्ड डिटेल देकर मास्टर लिस्ट को अपडेट कर लें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story