अब शिवसेना के सांसदों की बगावत! पीएम मोदी से मिलेंगे, जानें पूरी जानकारी

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
मुंबई: महाराष्ट्र की सत्ता गंवा चुके शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे को एकनाथ शिंदे एक और बड़ा झटका देने की तैयारी में हैं. दरअसल, शिवसेना के 19 में से 12 सांसद एकनाथ शिंदे गुट को समर्थन देने का मन बना चुके हैं. महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी दिल्ली पहुंच चुके हैं. यहां वे शिवसेना के 12 बागी सांसदों के साथ मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. माना जा रहा है कि इस दौरान शिवसेना के सभी 12 बागी सांसद एकनाथ शिंदे को अपना समर्थन दे सकते हैं. दरअसल, एकनाथ शिंदे ने सोमवार को वर्चुअली बैठक बुलाई थी, इस बैठक में शिवसेना के ये बागी सांसद शामिल हुए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





