भारत

अब घर बैठे दिल्ली वालों को मिलेगी शराब, केजरीवाल सरकार का फैसला

jantaserishta.com
1 Jun 2021 9:55 AM IST
अब घर बैठे दिल्ली वालों को मिलेगी शराब, केजरीवाल सरकार का फैसला
x

अब दिल्ली में भी शराब की होम डिलीवरी शुरू हो गई है. दिल्ली सरकार ने मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के जरिए शराब की होम डिलीवरी करने की इजाजत दे दी है. इससे पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब की होम डिलीवरी शुरू की थी. इसके पीछे सरकारों का तर्क है कि इस फैसले से कोरोना काल में शराब की दुकानों पर भीड़ इकट्ठा नहीं होगी.

दिल्ली आबकारी (संशोधन) नियम 2021 के अनुसार, एल-13 लाइसेंस धारकों को लोगों के घर तक शराब पहुंचाने की अनुमति होगी. अधिसूचना में कहा गया, 'लाइसेंसधारक केवल मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से ऑर्डर मिलने पर ही घरों में शराब की डिलीवरी करेगा और किसी भी छात्रावास, कार्यालय और संस्थान को कोई डिलीवरी नहीं की जाएगी.'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story