भारत
अब त्योहारी सीजन में बिहार के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा, सीएम नीतीश कुमार ने उठाया ये कदम
jantaserishta.com
26 Jun 2025 11:20 AM IST

x
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को बताया कि सरकार ने राज्य से जुड़े सभी अंतर्राज्यीय मार्गों पर 299 एसी एवं नॉन-एसी बसों का परिचालन कराने जा रही है। उन्होंने यह कदम त्योहारी सीजन में घर जाने वाले बिहार के लोगों की सहूलियत को ध्यान में रख उठाया है।
मुख्यमंत्री ने इस कदम के बारे में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग विभिन्न पर्व-त्योहारों, खासकर छठ, होली, दीपावली और दुर्गा पूजा के अवसर पर काफी संख्या में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से घर आते हैं। पर्व-त्योहारों के अवसर पर बिहार आने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने आगे कहा कि बिहार आने वाले लोगों की यात्रा को सुगम बनाने और उनकी सहूलियत के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में बिहार से जुड़े अंतर्राज्यीय मार्गों पर राज्य सरकार 299 एसी और नॉन-एसी बसों का परिचालन कराने जा रही है। 24 जून को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इसे स्वीकृति दे दी गई है। राज्य सरकार 75 वातानुकूलित और 74 डीलक्स बसों की खरीद पर 105.82 करोड़ रुपए खर्च करेगी। साथ ही लोक-निजी भागीदारी के अंतर्गत भी 150 अतिरिक्त एसी बसों का परिचालन कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार पर्व-त्योहारों, खासकर छठ, होली, दीपावली एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर केंद्र सरकार से भी और अधिक विशेष ट्रेन चलाने का अनुरोध करेगी। उन्होंने कहा कि इससे पर्व-त्योहारों के समय लोगों को अब बिहार आने में सहूलियत होगी और वे सुविधापूर्वक अपने घर पहुंच सकेंगे।
बता दें कि 24 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई बैठक में कुल 46 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी। बैठक में 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना' को स्वीकृति प्रदान की गई थी। इस योजना के लिए 40 अरब 26 करोड़ से ज्यादा की राशि से 8,053 ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से विवाह मंडप निर्माण कराया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





