अब घर घर जाकर लगेगी कोरोना वैक्सीन, पीएम मोदी ने हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत की

नई दिल्ली: देश के करीब 48 जिलों में सुस्त पड़ी वैक्सीनेशन की रफ्तार को गति देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने टीकाकरण अभियान को तेज करने के उद्देश्य से 'हर घर दस्तक' कार्यक्रम की भी शुरुआत की. पीएम मोदी ने कहा कि ये समय ढीला पड़ने का नहीं है बल्कि घर-घर पहुंचकर लोगों को टीका लगाने का है. उन्होंने कहा, अगर हम अभी सुस्त पड़े तो नया संकट खड़ा हो सकता है. इस समीक्षा बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





