भारत

अब राहत मिलनी शुरू हो जाएगी: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

jantaserishta.com
14 July 2023 11:52 AM IST
अब राहत मिलनी शुरू हो जाएगी: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
x

नई दिल्ली: यमुना का जलस्तर भले ही कम हो रहा हो लेकिन दिल्ली में सैलाब का संकट अब भी बरकरार है। यमुना नदी अब भी खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही है। ऐसे में राजधानी के कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं। आईटीओ के पास पानी भर चुका है। नदी के किनारे की बस्तियों से आगे बढ़कर पानी लाल किला और रिंग रोड तक पहुंच गया। इसी के चलते आज लाल किले में पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी गई है।

अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग कारण से पानी आ रहा है जैसे ITO पर यहां नाले के क्षतिग्रस्त होने की वजह से आया है, कहीं यमुना के कारण पानी आया है। अब राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। धीरे-धीरे पानी नीचे जाने लगा है। अभी जलस्तर 208.38 तक आ गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये बात कही है।
यह नाले शहर के बारिश का पानी यमुना में डालते हैं। लेकिन रेग्युलेटर पानी के दबाव की वजह से टूट गया है और अब यह पानी यमुना से शहर में जा रहा है। यह पानी ITO आदि जगह पर जा रहा है। हम मिट्टी के कट्टों की मदद से इस पानी को शहर में जाने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ये जानकारी दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story