भारत

अब लोग फेसबुक के जरिए सीधे कर करेंगे एसपी से शिकायत, नहीं लगाने पड़ेंगे थाने के चक्कर

jantaserishta.com
2 Sept 2023 11:39 AM IST
अब लोग फेसबुक के जरिए सीधे कर करेंगे एसपी से शिकायत, नहीं लगाने पड़ेंगे थाने के चक्कर
x
वरिष्ठ अधिकारियों के दरवाजे खोल दिए हैं।
पटना: बिहार में अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने लोगों को शिकायत करने के लिए सीधे जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के दरवाजे खोल दिए हैं। बिहार के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों संबंधित पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को लोगों से सीधे संवाद करने के निर्देश दिए हैं।
पीड़ित एसपी को अपनी समस्या बताएगा और निजात के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी लेगा और उनके निस्तारण के तरीके के बारे में बातचीत करेगा। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, पहले चरण में यह सुविधा पटना, दरभंगा, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, कटिहार, गोपालगंज जिलों में जन आधारित, तकनीकी आधारित थीम पर संवाद शुरू किया गया है।
बताया जाता है कि इसकी सफलता के बाद अन्य जिलों में इसकी शुरुआत की जाएगी। वर्तमान में जन शिकायतों की सुनवाई को लेकर जिला से लेकर पुलिस मुख्यालय में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसमें दोपहर 12 से 1 बजे तक अब तकनीकी माध्यम से जन शिकायत सुनी जायेगी।
फिलहाल यह सुविधा वीडियो कांफ्रेस और फेसबुक लाइव पर उपलब्ध है। इसके साथ जिन लोगों को फेसबुक का अनुभव नहीं है, वो वीसी के जरिए शिकायत दर्ज करेंगे इसके लिए उन्हें जिले में थाना एसडीपीओ कार्यालय जाकर पहले रजिस्ट्रेशन कराएंगे। फिर उन्हें स्लॉट दिया जाएगा। जिस दिन का स्लॉट दिया जाएगा, उस दिन थाने आना होगा। उसके बाद वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से अपनी समस्याओं की जानकारी दे सकेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story