भारत

अब उत्तराखंड से आई भूकंप की खबर

jantaserishta.com
3 Oct 2023 5:56 PM IST
अब उत्तराखंड से आई भूकंप की खबर
x
पिथौरागढ़: धरती की कंपन ने नेपाल समेत पूरे उत्तर भारत को डराकर रख दिया है। नेपाल के बाद उत्तराखंड में भी भूकंप आया है। यह नेपाल में आए भूकंप की कंपन से अलग है। शाम 5:04 मिनट पर पिथौरागढ़ में भूकंप आया। जिला मुख्यालय से 95 किलोमीटर पूर्व में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे इसका केंद्र था। फिहलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
जान-माल का नुकसान भले ही ना हुआ हो, लेकिन बार-बार आ रहे भूकंप की वजह से लोग काफी डर गए हैं। इससे पहले नेपाल में आए एक के बाद एक भूकंप को भी पूरे उत्तराखंड में महसूस किया गया। नेपाल से करीबी होने की वजह से उत्तराखंड में झटके काफी तेज थे। नेपाल के जिस बझांग जिले में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया वह उत्तराखंड से अधिक दूर नहीं है। बझांग और पिथौरागढ़ के बीच की दूरी महज 100 किलोमीटर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story