भारत

सोशल मीडिया पर 'अब पता चलने दो' कैंपेन वायरल, महिलाओं के पीरियड ब्लड को लेकर IAS अफसर ने लिखी ये बात

jantaserishta.com
7 Feb 2022 2:58 PM IST
सोशल मीडिया पर अब पता चलने दो कैंपेन वायरल, महिलाओं के पीरियड ब्लड को लेकर IAS अफसर ने लिखी ये बात
x

नई दिल्ली: दिल्‍ली कमीशन फॉर प्रोटेक्‍शन ऑफ चाइल्‍ड राइट्स (Delhi Commission For Protection of Child Rights) यानी DCPCR ने एक पहल की है. इसके अंतर्गत पीरियड के दौरान स्‍वच्‍छता और इसे लेकर जो सामाजिक वर्जनाएं हैं, उस पर चर्चा शुरू की गई है. इसी टॉपिक पर IAS अधिकारी सज्‍जन यादव का एक ट्वीट वायरल हो गया है.

असल में 5 फरवरी को 'Happy Periods day' मनाया गया. इस मौके पर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया था. इस कैंपेन में #AbPataChalneDo हैशटैग का इस्तेमाल किया जा रहा है.
अरविंद केजरीवाल ने भी इस कैंपेन #AbPataChalneDo की तारीफ करते हुए लिखा था कि पीरियड्स से जुड़ी सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ना होगा. और माहवारी के दौरान सफाई और स्‍वचछता पर बात करनी होगी और लोगों को जागरूक करना होगा. सीएम केजरीवाल ने ये भी लिखा पीरियड्स समाज में वर्जित विषय नहीं होना चाहिए. उनके इस ट्वीट को कई लोगो ने रीट्वीट किया और कई ने लाइक भी किया.
लेकिन इस कैंपेन पर एक IAS अधिकारी सज्‍जन यादव ने जो ट्वीट किया है, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. सज्‍जन यादव भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में Additional Secretary हैं.
IAS अधिकारी सज्‍जन यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'अगर पीरियड के दौरान निकले ब्‍लड (खून) को कोई अपवित्र और अशुद्ध मानता है, हम लोग पवित्र होने के दावे से काफी दूर हैं. हमें याद रखना चाहिए कि हमारा संभव होना, इसी ब्‍लड के कारण हो पाया है. इसने हमारा गर्भ में पालन पोषण किया है. इसी कारण आज हम हैं. इस Taboo (सामाजिक वर्जना ) को खत्‍म करिए और चुप्‍पी को तोड़ें.'
कई यूजर्स ने सज्‍जन यादव के ट्वीट की सराहना की है. पियूष पांडेय नाम के यूजर ने लिखा कि ये कभी अपवित्र नहीं हो सकता है. ये जिंदगी का हिस्‍सा है. हालांकि कुछ लोगों ने इस ट्वीट पर भद्दे कमेंट भी किए हैं.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story