भारत

अब विधानसभा में बोले सीएम, बैंक कब डूब जाएंगे पता नहीं, पैसा गाड़ कर रखें

jantaserishta.com
2 March 2023 9:18 AM IST
अब विधानसभा में बोले सीएम, बैंक कब डूब जाएंगे पता नहीं, पैसा गाड़ कर रखें
x
रांची (आईएएनएस)| मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा में बुधवार को कहा है कि आज बैंकों में पैसा रखने से बेहतर है कि रुपए को पॉलिथिन में बांधकर जमीन में गाड़ दें। हालत यह हो गई है कि बैंक और एलआईसी जैसी संस्थाएं किस रोज डूब जाएं पता नहीं। मुख्यमंत्री विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब दे रहे थे। उन्होंने केंद्र की सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने देश की डगमग अर्थव्यवस्था के लिए जिम्मेदार ठहराया। झारखंड के पिछड़ेपन का ठिकरा भी भाजपा के सिर पर फोड़ते हुए सीएम ने कहा कि राज्य बनने के बाद ज्यादातर समय इनकी सत्ता रही। इन्होंने राज्य की चिंता कभी नहीं की। इनकी चिंता इतनी है कि ये वापस कैसे आएंगे। यही वजह है कि ये लगातार भ्रष्टाचार और लॉ एंड आर्डर की बात उठा रहे हैं। राज्य में यह स्थिति एक दिन में नहीं बनी है। सारा कुछ इनका किया हुआ है। हम तो इस कीचड़ को साफ कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान भाजपा के विधायकों ने सदन का बहिष्कार कर दिया। उनकी अनुपस्थिति में सोरेन ने कहा कि विपक्ष के लोग ऐसे समूह से आते हैं, जिनके पास असीम शक्तियां हैं। ये उस समुदाय के लोग हैं, जो गुजरात चलाते हैं, महाराष्ट्र चलाते हैं और पूरा देश चलाते हैं। झारखंड भी इन्हीं के हाथ में था, लेकिन उनके पास इसका जवाब नहीं है कि यह राज्य पिछड़ा क्यों रह गया? उन्होंने झारखंड को योजनाबद्ध तरीके से लूटखंड और चारागाह बनाकर रख दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story