सभी राष्ट्रीय उद्यानों में अब 18 वर्ष से कम आयु के लोगों की एंट्री फ्री, सीएम ने की बड़ी घोषणा

देहरादून. उत्तराखंड में पर्यटन को एक बार फिर बढ़ावा देने और लोगों को प्राकृतिक सुंदरता का अुनभव करवाने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बड़ी घोषणा की है. सीएम धामी ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य के सभी राष्ट्रीय उद्यानों, बाघ अभयारण्य, वन्यजीव अभयारण्यों व चिड़ियाघरों में अब 18 वर्ष से कम आयु के लोगों की एंट्री पर कोई टिकट नहीं लगेगा. न ही किसी अन्य प्रकार की फीस चार्ज की जाएगी. इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि इस फैसले के बाद देश के करीब 45 करोड़ युवाओं को लाभ मिलेगा और वे उत्तराखंड की सुंदरता को बिना किसी परेशानी के देख सकेंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





