भारत

अब साइबर अपराधियों पर होगा कड़ा प्रहार, पुलिस ने विदेश से स्पेशल सॉफ्टवेयर मंगवाएं

jantaserishta.com
8 Dec 2024 3:54 PM IST
अब साइबर अपराधियों पर होगा कड़ा प्रहार, पुलिस ने विदेश से स्पेशल सॉफ्टवेयर मंगवाएं
x

सांकेतिक तस्वीर

बड़ा फैसला.
नई दिल्ली: साइबर ठगों पर नकेल कसने के लिए दिल्ली पुलिस नई तकनीक का सहारा लेने जा रही है. दिल्ली पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया और इजरायल से स्पेशल सॉफ्टवेयर मंगवाएं हैं. इन सॉफ्टवेयर की मदद से पुलिस जल्दी जांच में मदद लेगी और पुलिस अपराधियों पर भी नजर रख सकेगी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने इन दोनों सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि इजरायली कंपनी ने UFED और ऑस्ट्रेलिया से ऑक्सीजन नाम के सॉफ्टवेयर को मंगवाया है.
इजरायल का यह सॉफ्टवेयर वर्चुअल स्पेस पर लगभग हर तरह के अपराध डेटा पर नजर रखेगा. यह तकनीक अपराधियों द्वारा लगाए गए हर तरह के लॉक को तोड़ पाएगी और ऑनलाइन छेड़छाड़ को भी ट्रैक कर सकेगी.
पुलिस इस सॉफ्टवेयर की मदद से पुलिस मानक आधारित कम्युनिकेशन सिस्टम की जांच कर सकेंगी. इसके इस्तेमाल के बाद पुलिस Android, Windows, iOS समेत सभी ऑपरेटिंग सिस्टम की आसानी से नियमानुसार जांच कर सकेगी. इस सॉफ्टवेयर की लिस्ट में चीन का सुरक्षित ऑपरेटिंग सिस्टम चाइनेक्स भी आता है.
देश में चाइल्ड पोर्नोग्राफी और महिला साइबर अपराध की वारदातों पर रोक लगाने के लिए दिल्ली पुलिस एक विशेष सॉफ्टवेयर की मदद ले रही है. ICMIC नाम का एक स्पेशल सॉफ्टवेयर है, जिसको FBI और अमेरिका की अन्य लॉ एजेंसियों ने तैयार किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story