भारत
अब ए राजा के बयान पर विवाद, भाजपा का आरोप- हिंदुओं को अपमानित करना विपक्षी गठबंधन का असली चरित्र
jantaserishta.com
7 Sept 2023 2:03 PM IST

x
नई दिल्ली: तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बाद अब डीएमके के एक और नेता ए राजा के सनातन धर्म पर दिए गए बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने इसे लेकर आरोप लगाया है कि हिंदुओं को अपमानित करना विपक्षी गठबंधन का असली चरित्र है, जो सोचते हैं कि चुनाव जीतने का एकमात्र तरीका यही है। भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ए राजा के बयान पर हमला बोलते हुए एक्स कर कहा, "उदयनिधि स्टालिन के बाद, अब डीएमके के ए राजा सनातन धर्म को बदनाम करते हैं। यह और कुछ नहीं बल्कि शुद्ध घृणास्पद भाषण है, जो भारत की 80 प्रतिशत आबादी को निशाना बनाता है, जो सनातन धर्म का पालन करते हैं।"
मालवीय ने विपक्षी इंडिया गठबंधन को इंडी गठबंधन कहकर संबोधित करते हुए आगे कहा कि, "यह कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन का असली चरित्र है, जो सोचते हैं कि हिंदुओं को अपमानित करना ही चुनाव जीतने का एकमात्र तरीका है। क्या मुंबई मीटिंग में ये तय हुआ था?"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





