अब देश में दिखेंगी 70 मंजिल तक की इमारतें, कानून को मिली हरी झंडी, जाने कहां?

DEMO PIC
गुजरात के पांच बड़े शहरों में गगनचुंबी इमारतों का रास्ता साफ हो गया है. राज्य सरकार ने कंप्रीहेंसिव जनरल डेवलपमेंट कंट्रोल रेगुलेशन 2017 Comprehensive General Development Control Regulation, 2017 (CGDCR), कानून को अपनी हरी झंडी दे दी है. इस कानून के तहत गुजरात के पांच बड़े शहर अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, राजकोट और वडोदरा में गगनचुंबी इमारतें बनाई जाएंगी. इन पांच शहरों मं ऊंची इमारत बनाने के लिए सरकार ने 18 अगस्त 2020 को आम लोगों से आपत्ति या सलाह मांगी थी. इसकी मियाद पूरी हो चुकी है. अब जैसे ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी करने संबंधी आदेश पारित करने के लिए सरकार ने मंजूरी दे दी. मंजूरी के बाद पांच शहरों के नगर निगम और अर्बन डेवलपमेंट के अधिकारी ऊंची इमारतों के निर्माण के लिए मंजूरी दे सकते हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





