भारत

अब भारत में बनेगा एप्पल का आईफोन 16, जमीन के लिए तीन कंपनियों ने दिया आवेदन

jantaserishta.com
21 Dec 2022 12:37 PM IST
अब भारत में बनेगा एप्पल का आईफोन 16, जमीन के लिए तीन कंपनियों ने दिया आवेदन
x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| यमुना अथॉरिटी में बड़ी-बड़ी कंपनियां जमीन लेने के लिए इच्छुक हैं और उन्होंने अथॉरिटी से जमीन की मांग की है। एप्पल और तीन सहयोगी कंपनियों ने मोबाइल की एसेसरीज बनाने के लिए यमुना प्राधिकरण में आवेदन किया है। कंपनियों ने करीब 23 एकड़ जमीन पर 2800 करोड़ के निवेश से इकाई लगाने का प्रस्ताव रखा है। आईफोन 16 भारत में ही बनाने की योजना है। यमुना प्राधिकरण के अधिकारी पिछले सप्ताह जापान और कोरिया से निवेश जुटाने के लिए गए थे। वहां एप्पल कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक भी हुई, इसमें अप्पल और उसकी सहयोगी कंपनियों ने भारत में 2800 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा है। इंक बनाने वाली एप्पल की सहयोगी कंपनी सीको एडवांस लिमिटेड यीडा के सेक्टर 29 में 5 एकड़ में अपना उत्पाद बनाने की इच्छा जाहिर की है। यह कंपनी 850 करोड़ रुपए का निवेश करेगी और हजारों लोगों को रोजगार देगी।
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि एप्पल और सहयोगी कंपनियों को सेक्टर 29 में जमीन दी जाएगी। यह सेक्टर पहले से ही विकसित है और यहां पर कई सुविधाएं लगभग तैयार है। इससे कंपनियां निर्माण के बाद उत्पादन शुरू कर सकेंगी और इन कंपनियों में करार कर यमुना प्राधिकरण के समक्ष 10 फीसद राशि जमा करा दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story