भारत
IAS पूजा खेडकर मामले में बड़ा अपडेट, अब होगा एक्शन, सौंपी गई रिपोर्ट
jantaserishta.com
28 July 2024 5:18 PM IST

x
केंद्र द्वारा नियुक्त एकल सदस्यीय पैनल ने अपनी रिपोर्ट कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को सौंप दी है।
नई दिल्ली: बवाली ट्रेनी आईएएस पूजा खेड़कर की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उनके खिलाफ आरोपों की जांच के लिए केंद्र द्वारा नियुक्त एकल सदस्यीय पैनल ने अपनी रिपोर्ट कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को सौंप दी है। उल्लेखनीय है कि पूजा खेडकर पर लगे आरोपों की जांच के लिए केंद्र ने सिंगल मेंबर कमेटी बनाई गई थी। यह जांच कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के अतिरिक्त सचिव मनोज द्विवेदी द्वारा की गई।
इससे पहले पुणे पुलिस ने पूजा खेडकर के माता-पिता की वैवाहिक स्थिति के बारे में एक रिपोर्ट महाराष्ट्र सरकार को भेज दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपति दिलीप और मनोरमा खेडकर कानूनी रूप से अलग हो गए हैं। उन्होंने इस बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी।
दरअसल केंद्र ने पुणे पुलिस को निर्देश दिया था कि वह विवादों में घिरीं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की प्रशिक्षु अधिकारी पूजा खेडकर के माता-पिता की वैवाहिक स्थिति से उसे अवगत कराए। केंद्र ने यह निर्देश पूजा पर यह आरोप लगने के बाद दिया, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने माता-पिता के अलग होने का दावा कर यूपीएससी परीक्षा में गलत तरीके से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) गैर !!‘क्रीमी लेयर’ का लाभ लिया।
अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने बुधवार को राज्य सरकार को रिपोर्ट भेज दी है और इसे आगे केंद्र को भेजा जाएगा।’’ खेडकर पर महाराष्ट्र में पुणे के जिला कलेक्टरेट में प्रशिक्षण के दौरान ऐसी सुविधाएं और भत्तों की मांग करके ताकत और विशेषाधिकारों का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है जिनकी वह हकदार नहीं थीं।
Tagsआईएएस पूजा खेड़करपूजा खेड़करकेंद्र सरकारआईएएसIAS Pooja KhedkarPooja KhedkarCentral GovernmentIAS
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





