भारत
Bihar: बिहार में अराजकता फैलाने वालों और माफियाओं पर अब होगा एक्शन
jantaserishta.com
3 Jun 2024 2:40 PM IST

x
Bihar News पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अराजकता फैलाने वालों, भ्रष्टाचार करने वालों और माफियाओं को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। विजय सिन्हा ने साफ शब्दों में राजद के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि वैसे लोग जिन्होंने बिहार की सत्ता में आकर अराजकता फैलाई है, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की ओर से माफियाओं पर भी अंकुश लगाने की तैयारी कर ली गई है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने साफ शब्दों में कहा है कि बिहार के अंदर अराजकता लाने वाले, अपराध और भ्रष्टाचार को पोषित करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। राजद के वैसे लोग जिन्होंने बिहार की सत्ता में आकर अराजकता फैलाई है, उन पर अब दबिश बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लॉ एंड ऑर्डर और कानून का राज पूरी तरह से स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री भ्रष्टाचार, करप्शन और वित्तीय अनियमितता पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए भी संकल्पित हैं। इसके अलावा सिन्हा ने कहा कि हमने माफियाओं पर अंकुश लगाने की तैयारी कर ली है।
उन्होंने कहा कि 10 तारीख के पहले बहुत सारी चीजें दिखाई पड़ेगी। हम उन लोगों को एक बार फिर चेतावनी देते हैं कि अगर ये लोग समय रहते नहीं सुधरे तो एक्शन इसी महीने के अंदर दिखाई देना शुरू हो जाएगा।
लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर उन्होंने दावा किया कि 4 जून को आने वाला परिणाम देश में इतिहास लिखने जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है और नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत का दावा किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





