भारत

देह व्यापार गिरोह का कुख्यात सरगना शमशेर खलीफा गिरफ्तार

Shantanu Roy
1 Feb 2023 3:46 PM GMT
देह व्यापार गिरोह का कुख्यात सरगना शमशेर खलीफा गिरफ्तार
x
जांच जारी
बेगूसराय। पुलिस ने नाबालिग लड़कियों एवं महिलाओं को बंधक बनाकर वेश्यावृति कराने वाला कुख्यात अपराधी शमशेर खलीफा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ सिर्फ बलिया थाना में देह व्यापार एवं हत्या के विभिन्न धाराओं में चार मामले दर्ज थे। यह जानकारी एसपी योगेन्द्र कुमार ने बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी। एसपी ने बताया कि 12 दिसम्बर को न्याय केन्द्र प्रोजेक्ट के सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना पर मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया एवं बलिया डीएसपी कुमार वीर धीरेन्द्र के नेतृत्व में टीम गठन कर छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान सात महिलाएं एवं आठ पुरूष को देह व्यापार में लिप्त होने के आरोप गिरफ्तार किया गया था। दो नाबालिग बच्चियों को सकुशल बचा कर निकाला गया था।
लेकिन शमशेर फरार हो गया था, उसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई चल रही थी। मंगलवार को पुलिस ने मथुरापुर निवासी घुरन खलीफा के पुत्र कुख्यात शमशेर खलीफा को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि शमशेर खलीफा ने वेश्यावृत्ति के धंधे से काफी संपत्ति अर्जित की है, इसके संपत्ति को भी जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी। शमशेर का देह व्यापार के लिए बेगूसराय ही नहीं, कटिहार और पूर्णिया सहित कई जिलों में तार जुड़ा हुआ है। जहां यह नाबालिक लड़कियों को जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेलता था। जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल के द्वारा इसे सजा दिलाई जाएगी। क्योंकि हाल के दिनों में कई देह व्यापार से जुड़े लोगों को आजीवन कारावास की सजा तक दिलाई गई है। एसपी ने बताया कि शमशेर खलीफा की गिरफ्तारी से वेश्यावृत्ति और नाबालिक लड़कियों की खरीद बिक्री में कमी आएगी।
Next Story