भारत

कुख्यात गैंगस्टर को भारत लाया गया, जानें कौन है?

jantaserishta.com
2 Feb 2025 5:20 PM IST
कुख्यात गैंगस्टर को भारत लाया गया, जानें कौन है?
x
फिलीपींस से डिपोर्ट कर भारत लाया गया.
नई दिल्ली: आपराधिक साजिश और हत्या के मामले में हरियाणा पुलिस द्वारा वांछित कुख्यात गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग को फिलीपींस से दिल्ली लाया गया है। जोगिंदर को रविवार सुबह फिलीपींस से डिपोर्ट कर भारत लाया गया।
अधिकारियों के अनुसार, जोगिंदर को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने पर पुलिस को सौंप दिया गया। वह कई सालों से फिलीपींस में रह रहा था और लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। हरियाणा के कैथल जिले का निवासी जोगिंदर अपने भाई सुरिंदर ग्योंग के साथ मिलकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस ने आपराधिक साजिश और हत्या के संबंध में 30 दिसंबर, 2017 को पानीपत थाने में जोगिंदर के खिलाफ केस दर्ज किया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीबीआई ने 25 अक्टूबर, 2024 को इंटरपोल से जोगिंदर के खिलाफ एक रेड नोटिस जारी किया, जिसे वांछित अपराधी का पता लगाने के लिए ग्लोबल स्तर पर सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को प्रसारित किया गया था। जोगिंदर ग्योंग को बैंकॉक के रास्ते फिलीपींस से दिल्ली भेज दिया गया है। जोगिंदर ने एक ऐसे शख्स को निशाना बनाया था जिस पर उसे शक था कि उसने उसके भाई सुरेंदर ग्योंग के ठिकाने के बारे में पुलिस को बता दिया है, जो करनाल पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story