अपनी ही सरकार में सुरक्षित नहीं? कुख्यात डकैत ने दी धमकी, कांग्रेस MLA बोले- जगह-टाइम फिक्स कर, फिर...

धौलपुर: धौलपुर जिले के डांग क्षेत्र का कुख्यात डकैत जगन गुर्जर (Jagan Gurjar) एक बार फिर चर्चा में है. जगन गुर्जर ने कांग्रेस विधायक को वीडियो जारी कर बिना सिक्योरिटी के उसके सामने आने की धमकी दी है. डकैत की इस धमकी के बाद राजस्थान सहित 3 राज्यों में पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है. वहीं, बारी के विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा (Girraj Singh Malinga ) ने भी डकैत गुर्जर को समय निर्धारित करने के लिए कहा है. विधायक ने कहा कि और अगर वो "मर्द का बच्चा" है तो उसके घर आए. डकैत गुर्जर का दावा है कि एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को मारने का सौदा खराब होने के बाद मलिंगा उनके खिलाफ हो गए थे. डकैत ने ये भी आरोप लगाया कि विधायक राजपूत समाज से आने की वजह से गुर्जर समुदाय के हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





