भारत

पुलिस पेशी के लिए कोर्ट ले जा रही थी...कुख्यात बदमाश पर गोलीबारी, अफरातफरी

jantaserishta.com
24 Dec 2025 4:29 PM IST
पुलिस पेशी के लिए कोर्ट ले जा रही थी...कुख्यात बदमाश पर गोलीबारी, अफरातफरी
x
देखें वीडियो.
हरिद्वार: हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. यह घटना उस समय हुई, जब रुड़की जेल में बंद कुख्यात अपराधी विनय त्यागी को कड़ी सुरक्षा में लक्सर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था.
जैसे ही पुलिस का काफिला लक्सर फ्लाईओवर के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई गोलाबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
बदमाशों की फायरिंग में कुख्यात अपराधी विनय त्यागी को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं फायरिंग की चपेट में आने से पुलिस काफिले में शामिल दो कांस्टेबल भी जख्मी हो गए. घटना के वक्त स्पेशल वन पुलिस बल अपराधी को सुरक्षा में कोर्ट ले जा रहा था. घायल अपराधी और दोनों पुलिसकर्मियों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से विनय त्यागी को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है.
इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि इलाके में पहले से पुलिस की नाकेबंदी थी, इसके बावजूद बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे. हमले के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ की पुष्टि हुई है. फ्लाईओवर पर काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा.
घटना के बाद पूरे हरिद्वार जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. पुलिस ने फरार बाइक सवार हमलावरों की तलाश के लिए सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है. जगह-जगह वाहनों की तलाशी ली जा रही है और सीमावर्ती इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story