भारत

पुलिस ने 12 घंटे के अंदर कुख्यात अपराधी शाहनवाज़ को किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
25 Feb 2023 3:42 PM GMT
पुलिस ने 12 घंटे के अंदर कुख्यात अपराधी शाहनवाज़ को किया गिरफ्तार
x
मामलें में जांच जारी
बोकारो। बाड़ी कोआपरेटिव क्षेत्र में फायरिंग की घटना के 12 घंटे के अंदर जिला पुलिस की टीम ने शनिवार को छापेमारी कर कुख्यात शाहनवाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ शुक्रवार की रात सेक्टर 12 थाना अंतर्गत बाड़ी कोपरेटिव क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक के पास हवा में फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। बदमाशों ने करीब पांच राउंड फायरिंग की थी, जिसके बाद लोग दहशत में आ गए थे। एसपी, बोकारो, चंदन कुमार झा ने कहा, “कुख्यात शाहनवाज पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। बाड़ी-कोआपरेटिव गोली चलाने की घटना में फिर से उसका नाम सामने आने के बाद पुलिस ने छापा मार कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अपराध में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अनुसंधान जारी है।” इस घटना को लेकर बाड़ी कोपरेटिव के 16 निवासियों ने संयुक्त रूप से शाहनवाज़ और अन्य आरोपियों के खिलाफ इलाके में फायरिंग कर दहशत फ़ैलाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एक निवासी ने बताया कि आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए ऐसा किया है, जिस तरह से वे फायरिंग कर रहे थे।
आराम से टहल रहे थे, उससे पता चलता है कि उनको पुलिस का भी खौफ नहीं था। रात करीब नौ बजे फायरिंग कर भाग निकले। सेक्टर 12 थाना प्रभारी दुल्लड़ चौडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके से तीन कारतूस बरामद किए हैं। चौड़े ने कहा, ऐसा लगता है कि यह फायरिंग देसी कट्टा से की गई हैं। शहनवाज़ के आलावा उसका एक सहयोगी नामजद है, बाकि कुछ अज्ञात है। उनको भी पकड़ने की कोशिश जारी है। बताया जा रहा ही कि आरोपी चार पहिया वाहन से मौके पर पहुंचे थे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने कार खड़ी करने के बाद अपराधियों ने फायरिंग कर दी। आसपास के लोगों ने गोली की आवाज सुनी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी दुल्लड़ चौड़े ने कहा कि शहनवाज़ काफी कुख्यात है। उसपर पहले से ही जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट सहित 16 मामले दर्ज़ है। जिसमे कुछ मामलों में उसको जमानत मिली हुई थी। वह अब जमीन के धंधे में भी घुस गया है और इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर अपना आतंक स्थापित करने की फिराक में है। वह सिवनडीह के आजाद नगर का रहने वाला है।
Next Story