Top News

कुख्यात अपराधी की हत्या, ताप रहा था अलाव

jantaserishta.com
10 Dec 2023 8:12 PM IST
कुख्यात अपराधी की हत्या, ताप रहा था अलाव
x

मोतिहारी: बिहार के चंपारण में गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके के लोग सिहर उठे. यहां एक शख्स को गोलियों से भून दिया गया. घटना पताही थाना क्षेत्र की है. बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर अलाव ताप रहे शख्स की हत्या कर दी. मृतक की पहचान गोनाही गांव निवासी अविनाश कुमार उर्फ नन्हकू सिंह के रूप में हुई है. नन्हकू कुख्यात अपराधी था. करीब एक साल पहले जेल से जमानत पर बाहर आया था.

हत्या की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल से कारतूस के 5 खोखे बरामद किए. पुलिस के अनुसार, गोनाही गांव में बीती रात करीब साढ़े दस बजे ये घटना हुई. बाइक से आए दो बदमाशों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग की. इसके बाद हमलावर शिवहर जिले की ओर भाग गए.

गोली से घायल नन्हकू को स्थानीय लोग अस्पताल लेकर निकले. मगर, रास्ते में उसकी मौत हो गई. साल 2012 में शिवहर के लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की गोली मारकर हत्या हुई थी. इसमें नन्हकू सिंह का नाम सामने आया था. पूर्वी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी में हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में वो आरोपी था.

उसकी हत्या को लेकर पताही थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं मृतक के भाई ने कहा कि कल रात वो अपने पड़ोसी के बुलावे पर उसके घर गया था. उसके बाद बाइक सवार दो लोग आए और 7 गोलियां मारकर भाई की हत्या कर दी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story