भारत

कुख्यात अपराधी मारा गया, कई थानों की पुलिस की पकड़ से था बाहर

jantaserishta.com
30 July 2022 1:49 PM IST
कुख्यात अपराधी मारा गया, कई थानों की पुलिस की पकड़ से था बाहर
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान


मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण में कुख्यात नेपाली अपराधी की हत्या कर दी गयी है। महुआवा थाना क्षेत्र के कोरैया गांव में शनिवार की अहले सुबह अज्ञात बदमाशों ने एक नेपाली युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह शौच करने गये लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचित किया। मृत युवक की पहचान नेपाल के बारा जिला के फुलवरिया गांव के अमित सिंह पिता रंजीत सिंह के रूप में की गयी है। गैंगवार या वर्चस्व में गोली मारकर हत्या की बात सामने आ रही है।

मृतक का भारत एवं नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में काफी लंबा अपराधिक इतिहास रहा है। दर्जनों बाइक लूटने एवं नेपाल में खपाने में उसका नाम आया था। छौड़ादानो, आदापुर,दरपा सहित अन्य थाना क्षेत्र में बाइक लूट कांड में उसकी संलिप्तता सामने आई थी। कई थानों की पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। बाइक लूट में अमित सिंह सीमावर्ती क्षेत्रों की पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बन चुका था। वह अक्सर भारतीय इलाके से बाइक लूटकर नेपाल में भाग जाता था। सूचना मिलने पर पहुंची महुआवा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य भी जुटाए हैं। घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story